Highlight : उत्तराखंड : यहां मिला गुलदार का शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : यहां मिला गुलदार का शव, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: जिले की मनोरा वन रेंज में लैपर्ड का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौत की वजह आपसी संघर्ष माना जा रहा है। मनोरा रेंज के वीरभट्टी के पास चढ़ता गांव के समीप गुलदार का एक वर्षीय नर शावक मृत अवस्था में मिला, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया नर शावक की मौत आपसी संघर्ष में मानी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी भोपाल सिंह मेहता ने बताया की शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप वन क्षेत्र में गुलदार के शव पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उप रेंज अधिकारी आनंद लाल के साथ वन कर्मियों ने घटनास्थल से नर शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर रानी बाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है।

Share This Article