Dehradun : उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एम्स में भर्ती, इनका भी होगा टेस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एम्स में भर्ती, इनका भी होगा टेस्ट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims

aiims

 

ऋषिकेश: कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अब राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स में भर्ती करा दिया गया है। रविवार को ही राज्यपाल की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर दिया था, जिसकी जानकारी खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इलाज के लिए एम्स में भर्ती करा लिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि राज्यपाल को प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती किया गया है। यहां वे चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रहेंगी। राज्यपाल के संपर्क में आए अन्य लोगों की कोरोना जांच भी की जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को जांच कराने के लिए कहा था।

Share This Article