Big News : उत्तराखंड : सेना में भर्ती होने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सेना में भर्ती होने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
amit shah

amit shahदेहरादून : सेना में जाना आज उत्तराखंड के हर युवा और बेटियों का सपना है। अब सेना में जाने के लिए बेटियां भी मेहनत कर रही हैं और सेना में पुलिस में अफसर बन रही है। वहीं सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है।

जी हां उत्तराखंड में 26 फरवरी से कुमाऊँ रेजीमेंट और 3 अप्रैल से गढ़वाल राइफल की भर्ती शुरू होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत में 26 फरवरी से सेना भर्ती आयोजित हो रही है।

इस पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सेना अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी। जिसमें भर्ती रैली को शांति और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने पर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने सैन्य अधिकारियों को भर्ती रैली में हर संभव मदद का भरोसा दिया।। बैठक में भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के रहने-खाने की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गयी। डीएम ने निर्देश दिये कि भर्ती रैली स्थल में पानी की आपूर्ति जल संस्थान विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी।

Share This Article