Dehradun : उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत ने कंधे पर उठाया सिलेंडर, रस्सी से खींचा ऑटो - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत ने कंधे पर उठाया सिलेंडर, रस्सी से खींचा ऑटो

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

देहरादून: पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस भवन से गांधी पार्क तक रस्से से ऑटो को खींचकर तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध जताया।

कांग्रेस लगातार देशभर में महंगाई के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसीके तहत आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने गांधी पार्क में कंधे पर सिलेंडर रखा और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद ऑटो को रस्से से बांधकर खींचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। पूर्व सीएम हरदा ने महंगाई को कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई के बोझ तले पूरी तरह दबते जा रही है। लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

Share This Article