Dehradun : उत्तराखंड : रात में बाप-बेटे के बीच हुआ झगड़ा, सुबह मिली लाश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : रात में बाप-बेटे के बीच हुआ झगड़ा, सुबह मिली लाश

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Death-Body

Breaking uttarakhand news

देहरादून: वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात में उनका का अपने बेटे के साथ बहर होने के बाद मारपीट हो गई थी। मृतक की आंख के नीचे चोट का निशान भी बताया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान अशोक यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासी वसंत विहार एन्क्लेव के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि अशोक का बेटे मुकुल से रात में झगड़ा हुआ था।

बताया जा रहा था कि दोनों शराब पीते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में भी शराब के कारण ही झगड़ा और फिर मारपीट हुई। परिजनों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और सभी सोने चले गए। लेकिन, सुबह उठकर देखा तो अशोक यादव की मौत हो चुकी थी। अशोक यादव ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अशोक और उनका बेटा मुकुल शराब पीने के आदी थे। इस कारण उन दोनों में अक्सर मारपीट होती रहती थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।

Share This Article