Big News : उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को भाजपा हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को भाजपा हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
baby rani maury

baby rani maury

देहरादून : उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को भाजपा हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. जी हां बता दें कि आज सोमवार को उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बेबी रानी मौर्य को भाजपा कई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

कुछ दिन पूर्व राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने वाली बेबी रानी मौर्य को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया है।उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को संगठन स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।बेबी रानी मौर्य को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये जिम्मेदारी दी है। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी किये हैं।

Share This Article