Dehradun : उत्तराखंड : डॉक्टर ने मांगा N-95 मास्क, CMS ने कहा गमछा बांध लो! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : डॉक्टर ने मांगा N-95 मास्क, CMS ने कहा गमछा बांध लो!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
corona virus

corona virusदेहरादून : देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के एक मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अस्पताल के डाक्टर ने सीएमएस से मास्क की डिमांड की। इस पर सीएमएस ने डाक्टर को मास्क देने के बजाय गमछा बांधकर मरीजों का इलाज करने की सलाह दे डाली, जिससे विवाद हो गया।

कोरोना से बचने के लिए डॉक्टरों को ट्रिपल लेयर मास्क के ऊपर गमछा बांधना चाहिए। अन्य सहयोगी स्टाफ भी ऐसा कर सकता है। कोरोनेशन अस्पताल के सीएमएस  की इस अजब सलाह से विवाद पैदा हो गया है। हालांकि चिकित्सा अधीक्षक ने खुद के फैसले को सही बताया है।

कोरोनेशन अस्पताल के कुछ डॉक्टरों और सहयोगी स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक से एन-95 मास्क की डिमांड की। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना के खतरे के चलते इस मास्क की जरूरत है। उन्हें रोजाना कई मरीजों को देखना होता है, जिनमें से किसी से भी संक्रमण हो सकता है। मामला सोशल मीडिया में खूब वाययल हो रहा है।

Share This Article