Big News : उत्तराखंड: आसमान से बरस रही आफत, यहां बह गई पूरी सड़क, कई मार्ग बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: आसमान से बरस रही आफत, यहां बह गई पूरी सड़क, कई मार्ग बंद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

देहरादून: मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आ रही है। पहाड़ से मैदान तक बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोग परेशान हैं।

पिछले 48 घंटो से हो रही बारीश दून में भी तबाही मचा रही है। भारी बारिश के कारण मालदेवता-सहसत्र्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में समा गया है। यह घटना खेरी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर नदी किनारे कुछ वाहन भी बह गए हैं।

भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण मार्गों को खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article