Dehradun : उत्तराखंड : दूर हुई दिल्ली की दिक्कत, यूपी जाने वालों को भी जल्द मिलेगी राहत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : दूर हुई दिल्ली की दिक्कत, यूपी जाने वालों को भी जल्द मिलेगी राहत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Anand Vihar Bus Station

Anand Vihar Bus Station

 

 

देहरादून : लाॅकडाउन के बाद से दिल्ली के लिए उत्तराखंड रोड़वेज की सेवाएं बंद थी, लेकिन अब दिल्ली के कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस स्टेशन के लिए भी बसें चलने लगी हैं। बसों के संचालन को एक दिन पहले ही अनुमति मिल चुकी है। आज से बसों का संचालन तेजी पकड़ने लगा है। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द यूपी के लिए भी बसों की संख्या बढ़ा सकता है।

रोडवेज ने दिल्ली के कश्मीरी गेट व आनंद विहार बस अड्डे के लिए सोमवार से 180 बसों का संचालन शुरू कर दिया। अब तक दिल्ली ने बाहरी राज्यों की रोडवेज बसों को अपने आइएसबीटी पर प्रवेश की मंजूरी नहीं दी थी। दिल्ली ने दो नंबर की रात 12 बजे से यानी तीन नवंबर से बसों को मंजूरी दे दी है। अब तक ये बसें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कौशांबी अड्डे तक जा रही थीं।

अनलाॅक के बाद उत्तराखंड रोडवेज को सरकार ने बसों के संचालन की मंजूरी दी थी। तब दूसरे राज्यों के लिए केवल 100-100 बसें चलाने की अनुमति थी। उत्तर प्रदेश के साथ संचालन शुरू होने के साथ हर दिल्ली मार्ग पर बसें चलाई गईं। स्थितियों और सामान्य होने के बाद राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के लिए भी बसें चलाई गई।

Share This Article