Tehri Garhwal : उत्तराखंड : टिहरी झील से 2 दिन बाद मिला वाहन चालक का शव, एक अब भी लापता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : टिहरी झील से 2 दिन बाद मिला वाहन चालक का शव, एक अब भी लापता

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
accident tehri

accident tehri

 

टिहरी: टिहरी झील में 2 दिन पहले हादसे के बाद समाए वाहन के चालक का शव मिल गया है। चालक का शव आज भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग क्रमांक तीन से बरामद कर लिया गया है। जबकि अब तक अभिषेक रावत पता नहीं चल सका। तलाश अभी भी जारी है।

देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही एक मैक्स बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई थी। दुर्घटना का पता चलने के बाद गुरुवार सुबह शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए थे। झील में डूबे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया।

हादसे में भाई-बहन की भी मौत हो गई थी। भाई-बहन शादी की शाॅपिंग से वापस अपने घर रुद्रप्रयाग लौट रहे थे। लड़की की 18 अक्टूबर को शादी होनी थी। लेकिन, उससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

Share This Article