Udham Singh Nagar : उत्तराखंड : कांग्रेस ने केंद्र सरकार को बताया किसान विरोधी, फूंका मोदी सरकार का पुतला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : कांग्रेस ने केंद्र सरकार को बताया किसान विरोधी, फूंका मोदी सरकार का पुतला

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Agricultural bill

Agricultural bill

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन में है और कृषि बिल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस ने हमला किया। उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि किसान खेती से जुड़े मामलों को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं लेकिन सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में जुटी हुई है। किसान विरोधी कृषि कानून के बजाय सरकार किसानों को ही वापस करने में लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की ठान ली है। तीनों कृषि कानूनों के चलते किसान पूंजीपतियों का गुलाम हो जाएगा। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया गया। कहा कि जब तक तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते, संघर्ष जारी रहेगा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवाहन पर उत्तम नगर स्थित पूर्व विधायक सितारगंज नारायण पाल और सरताज अली गुड्डू मण्डल उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस क़मेटी के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब के सामने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। सरताज अली गुड्डू ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाहीपूर्ण रैवये से काला कानून देश के किसानों पर थोप रही है। उससे देश के किसान परेशान है। उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

फिरदौस सलमानी ने कहा कि लाखों किसान दिल्ली जाने वाली सड़कों पर कराह रहे हैं। बीजेपी ने किसानो को धोखे मे रखकर काला कानून बनाया है। सरकार के किसानो के कर्ज माफ के दावे झूठे निकले है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण पाल ,अरुण तनेजा फिरदौस सलमानी, जितेंद्र सिंह संधू, सरताज अली गुड्डू , भूपेंद्र सिंह चीमा, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, दलेर सिंह, बलदेव सिंह गगन दीप सिंह, बलबीर सिंह अजविंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Share This Article