Big News : उत्तराखंड : CM की सीट पर सस्पेंस, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : CM की सीट पर सस्पेंस, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि अब तक यह फाइनल नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे, लेकिन अब माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली चल रही है।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें। भाजपा संगठन भी किसी विधायक की सीट का खाली नहीं कराना चाहता है।

कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र सौंपकर यह इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।

Share This Article