Big News : उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स रेफर, डॉक्टर ने जारी किया बयान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स रेफर, डॉक्टर ने जारी किया बयान

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Chief Minister Trivendra Singh Rawat

Chief Minister Trivendra Singh Rawat

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। उनको कल रात को कोरोना संक्रमण के कारण दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद उनको एम्स दिल्ली रेफर करने का निर्णय निया गया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।बता दें कि बीती 18 दिसंबर को सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं उनके डॉक्टर का बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट का बयान

मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। रात में बुखार में भी कमी आई है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का स्वास्थ्य सामान्य है।उनके फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।

पॉजिटिव आने के बाद से सीएम होम आइसोलेशन में थे

पॉजिटिव आने के बाद से सीएम होम आइसोलेशन में थे। सीएम विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी वह वर्चुअल शामिल हुए थे। जानकारी मिली है कि शनिवार से सीएम को हल्का बुखार था।आज दून अस्पताल में उनकी खून की जांच व सीटी स्कैन कराया गया था।

सीएम के फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन

जांच में सीएम के फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया है जिसके बाद उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सीएम के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।बता दें कि सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत व बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सीएम के मीडिया कोऑरडिनेटर दर्शन सिंह रावत ने बताया कि उन दोनों का स्वास्थ एकदम ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं।सीएम को भी एहतियातन भर्ती किया गया है।

 

 

Share This Article