Dehradun : उत्तराखंड : CM ने कहा, 20 सालों में राज्य ने की प्रगति, शहीदों को दी श्रद्धांजलि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : CM ने कहा, 20 सालों में राज्य ने की प्रगति, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस पर दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। सूचना विभाग के द्वारा उत्तराखंड सरकार के विकास कार्य को लेकर विकास पुस्तिका तैयार की गई थी, जिसका राज्यपाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विमोचन किया। साथ ही पुलिस विभाग के 20 सालों के कार्यों की प्रगति पर बनी कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य ने 20 सालों में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। इससे पहले मुख्यमंत्री सबसे पहले शहीद स्थल देहरादून पहुंचे जहां, उन्होने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने काफी प्रगति की है। सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य गठन के बाद जनता सीधे सरकार से संवाद कर सकती है। विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से जनता सीधे संवाद कर रही है। राज्य ने कई अन्य मायनों में भी काफी तरक्की की है।

Share This Article