Big News : बड़ी खबर। सीएम धामी ने दून RTO को किया सस्पेंड, सुधर जाने की चेतावनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर। सीएम धामी ने दून RTO को किया सस्पेंड, सुधर जाने की चेतावनी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm dhami in rto

cm dhami in rto

उत्तराखंड के अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रौद्र रूप दिखने लगा है। साफ हो गया है कि या तो सुधर जाओ या सुधार दिए जाओगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के RTO दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। हालात देखकर सीएम धामी अवाक रह गए। जिन अफसरों पर अपने मातहतों की निगरानी का जिम्मा था वही अफसर चैन की बंसी बजा रहें हैं। लेकिन अब सीएम धामी ने अफसरों की इस बंसी की तान बिगाड़ने का मन बना लिया है।

सुबह के दस बजे देहरादून के RTO दफ्तर में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी को कई अफसर अपनी कुर्सी पर नहीं मिले। पता चला कि साहब लोग अभी दफ्तर आए ही नहीं है। बस फिर क्या था? सीएम धामी ने वहीं क्लास लगानी शुरु कर दी। सीएम ने कई अफसरों को वहीं से फोन लगा कर सुबह सुबह ही ‘डोज’ दे दी।

इसके बाद सीएम एक एक काउंटर को देखने पहुंचे। पता चला कि RTO में तो पूरी ही अंधेरगर्दी मची हुई है। किसी भी काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। सुबह के दस बजे दफ्तर का ये हाल माना अभी 8 ही बजे हों।

सीएम धामी जैसे जैसे आगे बढ़ते गए वो RTO की हकीकत से रूबरु होते गए। लौटने लगे तब तक वो RTO प्रशासन दिनेश पठोई को सस्पेंड करने का आदेश दे चुके थे। इसके साथ ही कई कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश भी फोन पर ही दे चुके थे।

सीएम ने साफ किया है कि RTO के कामकाज को लेकर पिछले काफी दिनों से शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया कि औचक निरीक्षण किया जाए और हकीकत को देखा जाए।

 

Share This Article