Big News : उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे आनंद बर्धन, जानिए पूरी डिटेल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे आनंद बर्धन, जानिए पूरी डिटेल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद वर्धन कौन हैं।

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान कर दिया गया है। शासन ने आनंद बर्धन को बतौर मुख्य सचिव नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। आनंद वर्धन एक अप्रैल को अपना कार्यभार संभालेंगे।

आनंद वर्धन होंगे नए सीएस, आदेश जारी

शुक्रवार को धामी सरकार ने राज्य के नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी। शासन ने सीनियर IAS आनंद बर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। आनंद वर्धन एक अप्रैल को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के लिए किया आवेदन

आपको बता दें कि मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा है। सरकार उन्हे दो बार छह – छह महीने के लिए सेवा विस्तार दे चुकी है। अब राधा रतूड़ी मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के लिए बहुत अधिक इच्छुक नहीं थीं। उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए पहले ही आवेदन कर चुकी हैं। ऐसे में 1 अप्रैल से वो मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी संभालेंगी। राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।

केंद्र में मिली प्रतिनियुक्ति पर गए नहीं

आपको बता दें कि आनंद बर्धन 1992 बैच के आईएएस हैं और फिलहाल राज्य में सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं जिन्हे मुख्य सचिव की कुर्सी सौंपी जा सकती है। वहीं आनंद वर्धन का चयन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी हो चुका है। हालांकि उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।

Share This Article