Uttarakhand : उत्तराखंड उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड उपचुनाव : कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, इन नामों पर लग सकती है मुहर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
मालचंद का इस्तीफा Congress released second list of 43 candidates

उत्तराखंड में उपचुनाव का बिगुल बज चूका है। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। भाजपा ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि कांग्रेस आज दोनों सीटों पर प्रत्यशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस आज कर सकती है दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर लिया है। आज प्रत्याशियों की अंतिम घोषणा होने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर सीट से अकेले पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन का नाम ही पैनल में है। जबकि बदरीनाथ से गणेश गोदियाल, लखपत बुटोला, प्रकाश रावत, माधवी सती और आचार्य नरेशानंद नौटियाल का नाम पैनल में है।

भाजपा ने इन दो चेहरों पर खेला दांव

बीजेपी ने बदरीनाथ सीट से उपचुनाव के लिए राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देने के कारण ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जबकि मंगलौर से बीजेपी ने करतार सिंह भडाना को टिकट दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।