Big News : उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, प्रदेश में 158 सड़कें बंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, प्रदेश में 158 सड़कें बंद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : देहरादून समेत प्रदेश के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का सिस्टम बन सकता है। मानसून में अब तक 1465 मार्ग विभिन्न जगहों पर अवरुद्ध हैं। प्रदेश में 158 सड़कें अब बंद हैं। मलबा आने से यातायात पूरी तरह से बाधित है।

इनमें प्रमुख मार्गों को तत्काल खोलने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 235 सड़कें मलबा और चट्टानें आ जाने की वजह से बंद हो गई थीं। अब तक 1465 मार्ग बाधित हो चुके हैं, जिनमें से 1307 मार्गों को खोला जा चुका हैं। इनमें अधिकांश मार्ग लगातार ही रही बारिश के कारण ये मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं।

Share This Article