Dehradun : उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news
DEMO

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। तापमान में गिरावट से ठंड का असर अब नजर आने लगा है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आज राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।

मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग को पूर्वानुमान सटीक भी साबित हुआ। मुनस्यारी में आज सुबह फिर बर्फबारी हुई। इस दौरान पर्यटक भी बर्फबारी का आनंद लेते दिखाई दिए।

Share This Article