Big News : उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा विधायक को कभी भी कर सकती है पुलिस गिरफ्तार! अस्पताल में हुए भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : भाजपा विधायक को कभी भी कर सकती है पुलिस गिरफ्तार! अस्पताल में हुए भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
bjp mla mahesh negi

bjp mla mahesh negi

देहरादून : यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे द्वाराहाट से भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वो इस वक्त गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी खुद विधायक ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दी। लेकिन भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि मसूरी के एक होटल में उनकी आईडी मिली है। वहीं जांच टीम ने विधायक होस्टल की भी रुख किया लेकिन कमरे के गेट पर ताला लगा मिला। भले ही विधायक को कोरोना होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने पड़ा हो लेकिन दूसरी तरफ यहां उत्तराखंड में उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है। रेप मामले में विधायक पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

मसूरी के होटल के रजिस्टर में एक दिसंबर 2018 को दोनों के ठहरने की पुष्टि 

बता दें कि मसूरी के होटल के रजिस्टर में एक दिसंबर 2018 को दोनों के ठहरने की पुष्टि हुई है। रजिस्टर में दोनों के साइन भी पुलिस को मिले हैं। अब जांच टीम पीडि़ता को उन स्थानों पर भी लेकर जाएगी, जहां-जहां विधायक महेश नेगी पीड़ि‍ता को लेकर गए थे। मसूरी होटल में दर्ज एंट्री में कमरे का नंबर और दी गयी आईडी भी पुलिस टीम को मिल गई है। बताया जा रहा है कि विधायक को जो कमरा दिया गया था। बाद में उसे बदलवाया भी गया। विधायक का सामान शिफ्ट कराया गया था। पुलिस टीम ने होटल प्रबंधक के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही कमरे जांच भी की गई। महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया की पीड़िता के दिए गए बयान और कोर्ट के आदेशों पर दर्ज मुकदमें के मुताबिक ही तथ्य सामने आ रहे हैं।

विधायक की फेसबुक पोस्ट

फेसबुक पोस्ट पर नेगी लिखा कि स्वास्थ्य संबंधी कारण से गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हूं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी फोन पर बात कर मेरा हाल जाना है। बकौल नेगी, क्षेत्र के विकास कार्यों के बाबत भी सीएम से बात की। सीएम से कुकुछीना-गर्जिया-पैली-तडागताल मोटर मार्ग, राइंका असगोली  से पैठानी तक मोटर मार्ग और सिमलगांव स सुरई खत तक मोटर मार्ग के निर्माण को कार्यवाही का अनुरोध किया है।

Share This Article