Big News : उत्तराखंड ब्रेकिंग : विधायक ने ही खोली पोल, कहा- भाजपा को मिलेंगी प्रदेश में इतनी सीटें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : विधायक ने ही खोली पोल, कहा- भाजपा को मिलेंगी प्रदेश में इतनी सीटें

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून। 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होगा। कांग्रेस बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है लेकिन रिजल्ट से तीन दिन पहले भाजपा विधायक ने ही भाजपा के दावे की पोल खोल दी। पूर्व विधायक और खानपुर से बीजेपी विधायक के पति कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि अबकी बार भाजपा को प्रदेश में 38 से 40 सीटें मिलेंगी।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में इस बार 38 से 40 सीटें मिलेंगी। एक और भाजपा के दिग्गज अबकी बार 60 पार का दावा कर रहे हैं तो वहीं उनके ही नेता  उनके दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं और मीडिया को बयान दे रहे हैं जिससे पार्टी की और पार्टी के दिग्गजों की किरकिरी हो रही है। चैंपियन ने कहा कि भाजपा इस बार 57 से कम सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि चैंपिय ने उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने का दावा भी किया।

प्रणव चैंपियन ने दावा करते हुए कहा कि खानपुर सीट से उनकी पत्नी ही जीतेंगी। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी पत्नी की जीत का दावा किया। पत्नी को टिकट दिए जाने पर चैंपियन ने कहा कि 2 साल से भाजपा संगठन से पत्नी के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे और पार्टी ने उनकी सुनी।

Share This Article