Big News : उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

रुड़की : रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से शनिवार देर रात अचानक 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी लोगों को अस्पताल पहुंच्या गया। शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अब भी 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।  सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article