देहरादून : उत्तराखंड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी को नया कुलपति मिल गया है। गंभीर आरोपों के बाद पूर्व कुलपति को पद से हटा दिया गया था। राज्यपाल की संस्तृति के बाद डाॅ. सुनील कुमार जोशी को नया कुलपति नियुक्त कर दिया गया है।
उनकी नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। इससे पहले आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में अस्थाई कुलपति को नियुक्त किया गया था। पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर नये कुलपति को नियुक्त कर दिया गया है।