Big News : उत्तराखंड : BJP के गालीबाज विधायक का फिर ऑडियो वायरल, सुनिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को क्या कहा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : BJP के गालीबाज विधायक का फिर ऑडियो वायरल, सुनिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को क्या कहा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP MLA KUNWAR PRANAV SINGH CHAMPION

BJP MLA KUNWAR PRANAV SINGH CHAMPION रुड़की – एक बार फिर ख़ानपुर से भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमे दावा किया जा रहा है कि वो अपने एक पूर्व कर्मचारी के साथ फोन पर बात कर रहे हैं। बातचीत में भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह भाजपा कद्दावर नेता एवम सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ज़िक्र भी करते हैं वो भी गालियों के साथ। ख़ानपुर विधायक प्रणव सिंह अपने ही पार्टी के केंद्रीय नेता नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए गाली देते हैं। हालांकि खबर उत्तराखंड इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन ये ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और एक बार फिर से अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

भाजपा का विधायक का ये ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो वायरल से भाजपा विधायक प्रणव सिंह की दिक्कतें बढ़ सकती है। हालांकि अक्सर वो इस तरह की गलतियां कई बार कर चुके हैं और भाजपा पार्टी जो की खुद को अनुशासित पार्टी कहती है, विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती। एक के बाद एक कर कुंवर प्रणव के कई गालियों से भरे ऑडियो वायरल हुए हैं।

 

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब भाजपा के ख़ानपुर विधायक प्रणव सिंह ने किसी को गाली दी हो। इससे पहले वो उत्तराखंड को भी गाली दे चुके हैं। यही नहीं उत्तराखंड राज्य को गाली देने का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था जिसने पूरी भाजपा को हिलाकर रख दिया था और संगठन को एक बार नहीं बल्कि कई बार शर्मसार करने का काम किया। भाजपा विधायक का कई बार वीडियो भी वायरल हुए जिसमे वो हाथ में हथियार और शराब का गिलास लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं किसी में वो अपने दफ्तर में लड़की का डांस देखते नजर आ रहे हैं।

हालांकि खबर उत्तराखंड इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article