Highlight : उत्तराखंड : घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cabinet minister uttarakhand

cabinet minister uttarakhand

 

रुद्रपुर: अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। हालांकि, पुलिस कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन अपराधियों में उसका डर नजर नहीं आ रहा है। रुद्रपुर के रम्पुरा का एक व्यक्ति महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने उसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा दिया। महिला का शोर सुनकर वहां लोग जमा हो गए, तो अरोपी धमकी देकर फरार हो गया है।

पुलिस के मुताबिक शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी पति की मौत हो चुकी है। रम्पुरा, वार्ड नंबर 23 निवासी तेजपाल विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। जिसमें से एक पुत्री की भी वह शादी करवा चुका है। वह उस पर गंदी नजर रखता है। आए दिन वह उसे रास्ते में रोककर गंदी बात करता है।

11 अप्रैल की शाम वह तेजपाल उसके घर के बाहर आकर गाली देने लगा। जब उसने दरवाजा खोला तो वह जबरन घर में घुस आया। इस दौरान उसने दरवाजा अंदर से बंद कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर पिटाई करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास रहने वाले लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित तेजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article