Big News : बड़ी खबर!, गैरसैंण में होगा उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, तारीख तय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर!, गैरसैंण में होगा उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र, तारीख तय

Uma Kothari
1 Min Read
Uttarakhand Assembly Monsoon Session in gairsain

Uttarakhand Assembly Monsoon Session: गैरसैंण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड विधानसभा 2025 का वर्षाकालीन सत्र यानी द्वितीय सत्र 19 अगस्त से शुरू होगा। चार दिवसीय ये सत्र 22 अगस्त 2025 तक चलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना शुक्रवार को जारी की है। सत्र की कार्यवाही विधान सभा भवन भराड़ीसैंण गैरसैंण में आयोजित की जाएगी।

गैरसैंण में होगा उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र Uttarakhand Assembly Monsoon Session

4 दिन तक भराड़ीसैंण में नेताओं का जमावड़ा लगेगा। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सत्र की तिथि और स्थान तय करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

GAIRSAIN

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने के बाद ये निर्णय लिया गया। इसकी सूचना विधानसभा सचिवालय को भेज दी गई है ताकि सत्र से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें।

Share This Article