Highlight : उत्तराखंड : किसानों के लिए ठंड से बचने का इंतजाम, लोगों ने भेजी रजाइयां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : किसानों के लिए ठंड से बचने का इंतजाम, लोगों ने भेजी रजाइयां

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

गदरपुर: किसान आंदोलन जारी है। कई दौर की वार्ता के बाद भी किसानों और सरकार के बीच बात नहीं बन पाई है। किसान 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड़ की तैयारियों जुटे हैं। इस बीच ठंड भी बढ़ने लगी है। किसानों को ठंड से बचाने के लिए उत्तराखंड के किसानों ने बड़ा फैसला लिया है।

गदरपुर से गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राजइयों से भरे ट्रक को गाजीपुर बाॅर्डर के लिए रवाना किया है। गदरपुर के निकटवर्ती गांव झगड़ेपुरी के प्रधान शराफत अली मंसूरी ने कहा कि हम लोग भी किसान हैं और वहां नहीं जा पाए थे। आज हम अपने साथियों के साथ जा रहे हैं।एक पिक अप वाहन जिसमें 100 रजाई में हैं, हम लोग मुस्लिम समाज की तरफ से लेकर जा रहे हैं।

किसानों और देशभर में यह संदेश जाएगा कि किसान आंदोलन सभी समुदाय के किसानों का है। यह किसी विशेष वर्ग का नहीं है। वहीं, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार प्रोपेगेंडा करती है, लेकिन किसान आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसान आंदोलन में बिना पार्टी के झंडे के कांग्रेस अपना कर्तव्य निभाए, इसी क्रम में हम लोग भी मुस्लिम समाज और किसानों के आंदोलन के साथ खड़े हैं।

Share This Article