Haridwar : उत्तराखंड : अस्पताल की मनमानी, गर्भवती महिला का मंत्री के कहने पर भी नहीं किया इलाज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : अस्पताल की मनमानी, गर्भवती महिला का मंत्री के कहने पर भी नहीं किया इलाज

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking news uttarakhand

breaking news uttarakhandहरिद्वार : कोरोना महामारी के चलते सरकारी और प्राईवेट अस्पताल में अन्य बीमारी के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी ही एक घटना हरिद्वार में सामने आयी है। कैबिनेट मंत्री के कहने पर भी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला का इलाज नहीं किया. महिला गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी।

हरकी पैड़ी क्षेत्र की एक महिला रात आठ बजे प्रसव पीड़ा से परेशान थी, उसके परिजन महिला को लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय में पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने उसे भर्ती नहीं किया। इस पर परिजन महिला को लेकर निजी अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच परिजनों ने कुछ राजनीतिक और समाजसेवी लोगों से संपर्क किया।

रात में ही एक स्थानीय ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को फोन मिला कर उपचार नहीं किए जाने की शिकायत की। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरोज नैथानी को फोन कर महिला को उपचार उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद महिला को दोबारा महिला चिकित्सालय ले जाया गया। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक ने महिला को एम्स के लिए रेफर कर दिया।

Share This Article