Dehradun : उत्तराखंड: अनुपम खेर ने शेयर किया देहरादून की चाहत का VIDEO...आप भी देखें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: अनुपम खेर ने शेयर किया देहरादून की चाहत का VIDEO…आप भी देखें

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
anumap kher

देहरादून: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों मसूरी और दूहरादून में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अनुपम खेर नए लोगों से मिलने और उनसे बातें करने का शोक रखते हैं। उनको जो भी अच्छा लगता है। उसे अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी करते रहते हैं।

उन्होंने फेसबुक पर देहरादून की बच्ची चाहत सिंह राजावत का वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर उसकी बातों से खाते प्रभावित नजर आ रहे हैं। चाहत उनके साथ द कश्मीरी फाइल में काम कर रही है। इन दिनों मसूरी में शूटिंग कर रही हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा है कि चाहत ने राष्ट्रवाद और भारत पर चाहत के विचारों ने उनको हैरान कर दिया। वह आधुनिक भारत की गर्ल पावर का प्रतिनिधित्व करती हैं। जय हो चाहत और उनकी सोच की…हिन्द…जय भारत। उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर भी किया है।

Share This Article