Dehradun : उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून : देहरादून की ठंड ने लोगों को ठिठरने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेशभर में ठंड से लोगों के हाल बेहाल है। एक ओऱ जहां पहाड़ों में बर्फबारी के कारण लोग घरों में दुबके हैं तो वहीं मैदानी जिलों में भी ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। इस ठिठुरन से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। जी हां मौसम केंद्र के अनुसार एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदेलगा। गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। साथ ही बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज 26 के बाद यानी की 27 से बदलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दोपहर से पहले मौसम ठीक रहेगा लेकिन शाम तक फिर मौसम करवट लेगा और ठंड बढेगी। 27 को कुछ इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना है। 28 दिसम्बर को कुछ स्थानों पर तेज बारिश होनें की आशंका है।वहीं 29 को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं देहरादून में भी मौसम बदलाव के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिससे मसूरी, दून में भी ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

Share This Article