Haridwar : उत्तराखंड : 27 साल से लापता था इनामी बदमाश, पुलिस ने देश के इस राज्य से पकड़ा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : 27 साल से लापता था इनामी बदमाश, पुलिस ने देश के इस राज्य से पकड़ा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और सीआईए की टीम ने 27 साल से लापता इनामी बदमाश को जबलपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाब सिंह पर 1993 में अपनी जन्म तिथि बदलकर और फर्जी दस्तावेज जमा किये थ।े जिसके बाद आर्मी के अधिकारीयों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 468 में केस दर्ज किया था। आरोपी पर न्यायालय ने भी इनाम घोषित किया था। इनामी को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईए की टीम लगातार जगह-जगह छापेमारी की थी।

आरोपी गुलाब सिंह मसकन ग्राम सिसौली जनपद टिहरी का निवासी है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर रह रहा था। एसएसपी हरिद्वार ने फरार आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित कर रखा था। गुलाब सिंह 1993 में अपना गांव छोड़कर नागपुर महाराष्ट्र चला गया था। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर अपने आप को छुपाता था। उसके बाद जबलपुर मध्यप्रदेश चला गया, जहां वह अलग-अलग होटलों में नाम बदलकर रहने लगा पुलिस के मुताबिक इनामी अपराधी जबलपुर में ही एक लड़की से शादी कर वहीं पर रहने लगा और तमाम अपने दस्तावेज और आधार कार्ड बनवा लिया।

आरोपी गुलाब सिंह के परिवार सहित माने गांव थाना रांझी जबलपुर मध्य प्रदेश में होने की पुलिस को सूचना मिली सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम ने जबलपुर मध्य प्रदेश से आरोपी गुलाब सिंह को धर से धरदबोचा पुलिस के मुताबिक इनामी 1993 से लगातार फरार चल रहा था। गुलाब सिंह को पकड़े जाने के बाद गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा 5000 का इनाम घोषित कर रखा था।

Share This Article