Dehradun : उत्तराखंड में लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन, 1991 गिरफ्तार, 7170 चालान और 1963 वाहन सीज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन, 1991 गिरफ्तार, 7170 चालान और 1963 वाहन सीज

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
21 DAYS LOCKDOWN

21 DAYS LOCKDOWNदेहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है जो कि 14 अप्रैल तक के लिए है। वहीं उत्तराखंड में लॉकडाउन के तहत लोगों ने नियम का जमकर उल्लंघन किया।

पुलिस द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार आज सोमवार 30 मार्च को प्रदेश में कुल 33 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शुरुआत दिन से लेकर अभी तक प्रदेश में कुल 362 अभियोगों 1991 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 7170 वाहनों के चालान, 1963 वाहन सीज एवं 3219520 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Share This Article