Highlight : उत्तराखंड : डंपर पलटने से 17 मजदूर दबे, एक की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : डंपर पलटने से 17 मजदूर दबे, एक की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

रामनगर: कोसी नदी के खड़नजे गेट पर उपखनिज से भरे डंपर के पलटने से 17 मजदूर घायल हुए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। कोसी नदी के खडनजे गेट पर उपखनिज से भरा एक डंपर 28 मजदूर सहित स्टोन क्रशर पर जा रहा था। तभी अचानक डंपर अनियंत्रित होकर नदी में ही पलट गया। जिसमें सवार मजदूर उपखनिज में दब गए।

हादसा होते देख मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला और उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। इस दौरान एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और जांच में जुट गया।

अस्पताल पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि घटना में 17 मजदूरोके घायल हुए है। एक मजदूर की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है। सभी मजदूरों का उपचार चल रहा है। इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी घायल व्यक्ति अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाकि परिजनों के आने के बाद ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article