Big News : Shadi.com से लड़कियों से शादी कर फिर देता था छोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Shadi.com से लड़कियों से शादी कर फिर देता था छोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Yogita Bisht
3 Min Read
giraftar

उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो शादी डॉट कॉम में लड़की पसंद कर शादी कर छोड़ देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Shadi.com से लड़कियों से शादी कर फिर देता था छोड़

रूद्रपुर में शादी डॉट कॉम में लड़की पसंद कर लड़कियों से शादी कर उन्हें छोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रुद्रपुर की एक लड़की से कुछ समय पहले शादी की। जिसके बाद उसने उसको छोड़ दिया। आरोपी के साथ ही उसके पिता को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

रामपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी थी तहरीर

मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरा वार्ड 20 निवासी एक महिला ने आरोपी के खिलाफ 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने कहा था कि प्रमोद सिंह निवासी दिल्ली ने उसके साथ शादी की थी। शादी के बाद उसने उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया इसके साथ ही उसके साथ धोखाधड़ी की थी। महिला ने प्रमोद सिंह के पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

आरोपी पहले भी कर चुका है दो शादियां

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी प्रमोद पहले भी दो लड़कियों के साथ शादी करके उनको छोड़ चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लडकियों को शादी डॉट कॉम से ढूंढा करता था। जिसके बाद वो उनसे शादी करने के बाद कुछ समय तक उनके साथ रहने के बाद उन्हें छोड़ देता था। आरोपी किराए के मकानों में रहता था और लड़कियों को छोड़ने के बाद कमरे बदल लेता था।

चौथी शादी की फिराक में था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तीसरी शादी के बाद अब चौथी शादी की फिराक में थ। लेकिन इस से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी उसके पिता को मुखबीर की सूचना पर अम्बेडकर नगर दक्षिण पुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दो अन्य पत्नियों ने भी दिल्ली और कर्ण प्रयाग में केस दर्ज करवाए हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।