National : संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल, लोगों ने किया पथराव, भारी संख्या में पुलिस तैनात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल, लोगों ने किया पथराव, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Renu Upreti
2 Min Read
Uproar during survey in Jama Masjid of Sambhal

संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद का आज सुबह दूसरे चरण का सर्वे शुरु किया गया था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। टीम को देखकर लोग आक्रोशित हुए और पथराव करने लगे। जैसे ही पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर

पुलिस की टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर बना रही है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा।

वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने संभल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होनें कहा कि संभल मस्जिद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होनें मुसलमानों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। इस्लाम शांति सिखाता है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट में वाद दायर किया गया था। इसमें उन्होनें शाही जामा मस्जिद के हरिहर होने का दावा किया है। कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया। इसकी करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थ। कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर तो सात दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था। इसके बाद से पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जामा मस्जिद की तरफ आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। पीएसी और आरएफए के जवान को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जामा मस्जिद के आसपास कैमरे भी लगवा दिए हैं।

Share This Article