Highlight : उपनल कर्मचारियों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में परेड ग्राउंड में हुए इकट्ठा, देखें तस्वीरें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उपनल कर्मचारियों का हल्ला बोल, हजारों की संख्या में परेड ग्राउंड में हुए इकट्ठा, देखें तस्वीरें

Yogita Bisht
2 Min Read
सचिवालय कूच दून

अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी आज सचिवालय कूच करेंगे। सचिवालय कूच के लिए हजारों की संख्या में उपनल कर्मचारी देहरादून के परेड ग्राउंड में सुबह से ही इकट्ठा हो रहे हैं। अब से कुछ ही देर में उपनल कर्मचारी सचिवालय कूच करेंगे।

उपनल कर्मचारियों का हल्ला बोल आज

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी नहीं उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ है। नियमितीकरण न होने के कारण सरकार के ख़िलाफ़ आज उपनल कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

dehradun

अपनी मांगों को लेकर राज्य के हजारों उपनल कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन मांगे पूरी ना होने के कारण आज वो सड़कों पर उतर आए हैं।

हजारों की संख्या में परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए उपनलकर्मी

सोमवार सुबह से ही उपनल कर्मचारी राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में इकट्ठा हो रहे हैं। उपनल कर्मचारी आज सचिवालय कूच करेंगे।

dehradun

इसके साथ कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का भी ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी कल से ही हड़ताल पर चले जाएंगे।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने दिया कर्मचारियों को समर्थन

उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने कर्मचारियों ने भी समर्थन दे दिया है। 

dehradun
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।