Automobiles : Upcoming EVs: भारतीय बाजार में ये इलेक्ट्रिक कार होंगी लॉन्च, देखिए - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Upcoming EVs: भारतीय बाजार में ये इलेक्ट्रिक कार होंगी लॉन्च, देखिए

Uma Kothari
2 Min Read
Upcoming EVs Tata Curvv SUV

Upcoming EVs: इंडियन मार्किट में EV कार्स को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। जिसके चलते कंपनियां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार उतार रही हैं । नए-नए मॉडल्स को कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक कार लेने का सोच रहे है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ लें।

Mahindra XUV300 Facelift

Mahindra XUV300 Facelift

जून 2024 तक महिंद्रा अपनी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन इंडियन मार्किट में लॉन्च कर सकता है। कार का डिज़ाइन महिंद्रा बीई इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह हो सकता है।’

Tata Curvv SUV

Tata Curvv SUV

कंपनी टाटा मोटर्स ने कर्व एसयूवी के प्री-प्रोडक्शन मॉडल की पेशकश भारत मोबिलिटी शो 2024 में की है। उम्मीद की जा रही है की जल्द ही टाटा कर्व भारतीय बाजार में देखने को मिलेगी। टाटा कर्व कंपनी की तरफ से पहली एसयूवी कूप होने वाली है।

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी प्रोडक्शन रेडी मॉडल की पेशकश की है। ग्रीन कलर स्कीम ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 400 किमी से 500 किमी की रेंज में भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। ये इलेक्टिक कार साल 2024 में जुलाई के बाद लॉन्च होने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki eVX

Maruti Suzuki eVX

भारत मोबिलिटी शो 2024 में मारुति सुजुकी ने ईवीएक्स कॉन्सेप्ट को पेश किया है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल लॉन्च हो सकती है। मारुति सुजुकी की पहली ईवी फ्रेमलेस रियरव्यू मिरर, ADAS टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री कैमरें से लैस होगी। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है।

Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

साल के आखिर में यूज़र्स को हुंडई क्रेटा ईवी देखने को मिल सकती है। साल 2025 के शुरुआत में इसे बाजार में उतरा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 45kWh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Share This Article