Uttarakhand : ऋषिकेश पहुंचे उन्नाव के सांसद, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे ढोंग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऋषिकेश पहुंचे उन्नाव के सांसद, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे ढोंग

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
sakshi maharaj

उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसद साक्षी महाराज शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष का गठबंधन (I.N.D.I.A) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन केवल अपने हित का गठबंधन है।

उन्नाव के सांसद ने साधा विपक्ष पर निशाना

शुक्रवार को उन्नाव के लोकसभा सांसद ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जिस तरह की देश विरोधी और सनातन विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं इससे उनका असली चेहरा देखा जा सकता है।

महाराज ने उठाए I.N.D.I.A. गठबंधन पर सवाल

महाराज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार पर विपक्ष कोई आक्षेप नहीं लगा पा रहा है। यही कारण है कि अब विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है। उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी सवाल उठाया।

अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे ढोंग: महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि ये सब जमानत वाले लोग हैं। जो अपनी राजनीति और अस्तित्व बचाने के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं। लेकिन इस गठबंधन की हकीकत कुछ और ही है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।