Big News : उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
accident

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खाई में कार गिरने से हुआ हादसा

उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने से हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल

गुरुवार शाम उत्तरकाशी में श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर हुए हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को 108 की सहायता से लंबगांव अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चार घंटे चला रेस्क्यू अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के पोखरियाल गांव के पास शाम करीब चार बजे एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। कार में दो युवक सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा करीब चार घंटे का रेसक्यू अभियान चलाया।

पुलिस को गहरी खाई में रास्ता न मिलने के कारण खोज-बचाव में कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस हादसे में मलेथा टिहरी गढ़वाल निवासी सचिन सिंह रावत पुत्र जगदीश सिंह रावत गंभीर घायल हो गया। जबकि थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले दीपक सिंह रावत पुत्र खुशपाल सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।