Big News : बेकाबू कोरोना : 24 घंटे में नये मामलों का रिकाॅर्ड, अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बेकाबू कोरोना : 24 घंटे में नये मामलों का रिकाॅर्ड, अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news
Breaking uttarakhand news
FILE PHOTO

नई दिल्ली : दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है, लेकिन भारत, अमेरिका और ब्राजील ऐसे देश हैं, जहां कोरोना के समाले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इन तीन देशों में भी अब भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 56,282 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। जबकि 904 लोगों की मौत भी हुई है। अमेरिका और ब्राजील की बात करें तो दोनों देशों में बीते दिन अमेरिका 55,100 और ब्राजील में 54,685 मामले आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 हो गई है। इनमें पांच लाख 95 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 13 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 699 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके साथ भारत में संक्रमण से मौत की दर भी 2.07ः हो गई है। अच्छी बात यह है कि मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 5 अगस्त तक भारत में अब तक 2, 21, 49, 351 सैंपल टेस्ट किए गए है। 5 अगस्त को एक ही दिन में 6,64,949 सैंपल टेस्ट किए गए है।

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लेकिन, अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका 4,973,520, ब्राजील में 2,862,761 मामले हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Share This Article