Big News : मामूली विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर झोंका फायर, आरोपी फरार, परिजनों में कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मामूली विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर झोंका फायर, आरोपी फरार, परिजनों में कोहराम

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
PARIJNO M KOHRAM मामूली विवाद को लेकर चाचा भतीजे पर झोंका फायर

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में खेत में काम कर रहे चाचा ने मामूली विवाद को लेकर अपने भतीजे पर फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है छह महीने पहले ही मृतक का विवाह हुआ था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामूली विवाद को लेकर चाचा भतीजे पर झोंका फायर

घटना रविवार सुबह रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह निवासी बिंदुखेड़ा अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल पर तार लगाने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोपित चाचा मौके से फरार

विवाद इतना बढ़ गया की सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिजन मौके पर पहुंचे। सभी को देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। अफरातफरी के बीच परिजन राजू को लेकर काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

छह महीने पहले ही हुआ था मृतक का विवाह

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही राजू के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले ही राजू का विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है।

आरोपित की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।