Big News : UKSSSC पेपर लीक में 43वीं गिरफ्तारी, सरकारी अफसर दबोचा गया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

UKSSSC पेपर लीक में 43वीं गिरफ्तारी, सरकारी अफसर दबोचा गया

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
UKSSSC PAPER LEAK

UKSSSC PAPER LEAKकई दिनों तक शांत रहने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने फिर एक बार UKSSSC पेपर लीक में एक और गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। ये इस मामले में 43वीं गिरफ्तारी है।

एसटीएफ ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसका नाम मनोज कुमार चौहान है। मनोज कुमार सहारनपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी के तौर पर तैनात है। उधम सिंह नगर का रहने वाला मनोज पूर्व में पकड़े गए अभियुक्त केंद्रपाल का खास सहयोगी था। इस पेपर लीक मामले में मनोज की अहम भूमिका रही है।

दरअसल एसटीएफ अब तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने नकल कराने के एवज में मनोज चौहान को पेमेंट दी है। इस पेमेंट को लेने के बाद ही मनोज ने इन अभ्यर्थियों की केंद्रपाल के पास भेजने की व्यवस्था बनाई। यहीं से इन्हे नकल कराने के लिए गए कमरों में भेजा गया और पेपर ऑउट किया गया।

Share This Article