Big News : UKPSC ने ITI में निकाली फोरमैन की भर्ती, विरोध हुआ शुरू, जानें क्यों ? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

UKPSC ने ITI में निकाली फोरमैन की भर्ती, विरोध हुआ शुरू, जानें क्यों ?

Yogita Bisht
2 Min Read
आईटीआई विरोध

लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फोरमैन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका अब विरोध शुरू हो गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया है।

ITI में निकली फोरमैन की भर्ती का हो रहा विरोध

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फोरमैन के पदों पर यूकेपीएससी ने भर्ती निकाली है। जिसका विरोध हो रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर पी जोशी इस भर्ती का कड़ा विरोध किया है।

उनका कहना है कि वो कई सालों से आईटीआई में तैनात अनुदेशक संवर्ग फोरमैन के पदों को 100% विभागीय पदोन्नति से ही भरने की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर 2021 में सहमति भी बनी थी और इसका लिखित कार्यवृत्त भी जारी हुआ था।

नियमावली बनाने में विभाग के अधिकारियों ने की हीला-हवाली

आर पी जोशी का कहना है कि सितंबर 2021 को निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने भी 100% विभागीय पदोन्नति पर अपनी सहमति दी थी। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने नियमावली को बनाने में लापरवाही की। जिसका नतीजा ये हुआ कि 20% फोरमैन के पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

सीधी भर्ती को तत्काल किया जाए निरस्त

उनके मुताबिक विभाग में लगभग 400 नियमित अनुदेशक तैनात हैं और अगला पदोन्नति का पद कार्यदेशक है। इस पद के 80% पदों अर्थात 153 पदों को ही पदोन्नति से भरा जाता है। जबकि बाकी पदों को भर्ती के द्वारा भरा जाता है। जिसका दुष्परिणाम ये होता है कि विभाग के आधे से अधिक अनुदेशक बगैर एक भी पदोन्नति प्राप्त किए ही अपने मूल पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उन्होंने सीधी भर्ती को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।