Entertainment : Bigg Boss 17: उत्तराखंड के UK07 Rider हुए एविक्ट, फैंस हुए शॉक्ड, मेकर्स पर भड़के एल्विश यादव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss 17: उत्तराखंड के UK07 Rider हुए एविक्ट, फैंस हुए शॉक्ड, मेकर्स पर भड़के एल्विश यादव

Uma Kothari
2 Min Read
anurag dobhal AKA UK07 RIDER

Bigg Boss 17: टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में न्यू ईयर के दौरान शो के फैंस और कंटेस्टेंट को झटका लगा। बिग बॉस ने डबल एविक्शन कर देशों को काफी हैरान कर दिया।

इस वीकेंड का वार एपिसोड में डॉन एविक्शन देखने को मिले। रिंकू धवन और नील भट्ट घर से बेघर हो गए। जिसके बाद नए साल में एक और झटका लगा। खबरों की माने तो शो में एक और कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया है। बिग बॉस
में तीसरा एविक्शन हुआ।

न्यू ईयर पर हुआ तीसरा शॉकिंग एविक्शन

रिकूं और नील के घर से बेघर होने के बाद जिसका एविक्शन हुआ है उससे लोग काफी हैरान है। तीसरे एविक्शन में उत्तराखंड के UK07 Rider यानी की अनुराग डोभाल का सफर समाप्त हो गया है। अनुराग घर से बेघर हो गए है। इस एविक्शन से लोग काफी शॉकड है।

BIGG BOSS 17 ANURAG DOBHAL Bigg Boss 17

तीनों कैप्टन ने अनुराग डोभाल को किया एविक्ट

शो के मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक्स कैप्टन ईशा, मुनव्वर और प्रेजेंट कैप्टन आउरा तीन घरवालों को नॉमिनेट करते है। जो है नुराग, आयशा और अभिषेक। जिसके बाद बिग बॉस तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने का ऐलान करते है।

जिसके बाद वोटों के आधार पर ज्यादातर घरावलें अनुराग डोभाल को एविक्ट करते है। जिसके चलते उत्तराखंड के अनुराग की बिग बॉस जर्नी समाप्त हो जाती है। अनुराग के इस एविक्शन से हर कोई शॉकड है। साथ ही एविक्शन को लोग अनफेयर बता रहे है।

https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1741530414722978034

एल्विश यादव मेकर्स पर भड़के

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी अनुराग के इस एविक्शन पर अपना रिएक्शन किया है।
अपने पुराने ट्वीट को एल्विश ने रीट्वीट कर लिखा, ‘वाह बिग बॉस’। बता दें की एल्विश ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था की अनुराग को बिग बॉस किसी ना किसी तरह से शो से बाहर कर देंगे। क्योंकि वोट्स के बेस्ड पर तो वो एविक्ट होगा नहीं।

https://twitter.com/ElvishYadav/status/1741453707672428774
Share This Article