Haridwar : दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने किया पथराव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने किया पथराव

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
TRAIN यात्रियों को लेकर टनकपुर पहुंची पहली मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन, उत्सुक नजर आए यात्री
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार के लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोका। ट्रेन रोकने के बाद बदमाशों ने यात्रियों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया।

ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दिया। जिसके बाद बदमाशों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूट का प्रयास किया।

बावरिया गैंग पर लूट का संदेह

यात्रियों के शोर मचाने और ड्राइवर की सतर्कता से लूट की घटना होने से बच पाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बावरिया गैंग की तरफ संदेह है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।