Highlight : चौखंबा ट्रैक पर गई दो विदेशी महिलाएं लापता, पहले राउंड के सर्च अभियान में नहीं मिली सफलता, तलाश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चौखंबा ट्रैक पर गई दो विदेशी महिलाएं लापता, पहले राउंड के सर्च अभियान में नहीं मिली सफलता, तलाश जारी

Yogita Bisht
2 Min Read
महिला पर्यटक लापता

उत्तराखंड के चमोली स्थित चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहीं फंस गई। जिसके बाद से वो लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पहले राउंड के सर्च अभियान में वायु सेना व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के हाथ सफलता नहीं लग पाई है। दोनों की तलाश जारी है।

चौखंबा ट्रैक पर गई दो विदेशी महिलाएं लापता

चमोली में चौखंबा-थ्री पर ट्रैकिंग के लिए दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गई। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। आज दूसरे दिन शनिवार को दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो गई है। हालांकि अब तक दोनों पर्यटकों के बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) ने 6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति ली थी। अनुमति के बाद ही दोनों चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों के पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है।

चढ़ाई के दौरान गिर गए थे पर्वत से

बताया जा रहा है कि पर्वत की चढ़ाई के दौरान उनका सामान और साथ में मौजूद अन्य उपकरण उनके बैग सहित खाई में गिर गए। जिस कारण वो दोनों बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी एंबेसी से मदद के लिए संपर्क किया। जिसके बाद एंबेसी द्वारा चमोली प्रशासन से राहत और बचाव के लिए अनुरोध किया गया। इसके बाद से ही जिला प्रशासन सहित भारतीय वायु सेना लगातार दोनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन दोनों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।