Big News : Tehri Accident : खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर ही मौत, आठ लोग घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Tehri Accident : खाई में गिरी टाटा सूमो, दो की मौके पर ही मौत, आठ लोग घायल

Yogita Bisht
1 Min Read
एक्सीडेंट

रविवार सुबह टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टिहरी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत

टिहरी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में दस से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल होने की जानकारी मिली है।

गजा से चंबा की ओर आ रही थी टाटा सूमो

मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चंबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।