Big News : गंगोत्री हाईवे पर काम करते हुए नदी में गिरे BRO के दो मजदूर, एक की मौत, एक घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गंगोत्री हाईवे पर काम करते हुए नदी में गिरे BRO के दो मजदूर, एक की मौत, एक घायल

Yogita Bisht
2 Min Read
Dead-Body
FILE

गंगोत्री हाईवे पर काम करते हुए बीआरओ के दो मजदूर नदी में गिर गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तरकाशी में नदी में गिरकर एक मजदूर की मौत

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पोखू देवता मंदिर के पास काम करते हुए दो मजदूर नदी में गिर गए। पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया। जिसमें एक मजदूर को बचा लिया गया। जबकि दूसरे की मौत हो गई।

घायल मजदूर की चल रहा है इलाज

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नदी में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया। जिसे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

नेपाली मूल के थे दोनों मजदूर

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए दोनों नागरिक नेपाली मूल के थे। मृतक मजदूर की पहचान दिल बहादुर पुत्र रोवी लाल बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जबकि घायल मजदूर क पहचान सुमन बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।