Haridwar : त्रिवेंद्र सिंह रावत का भगवानपुर में रोड शो, बोले हर वर्ग के लोगों का मिल रहा सहयोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

त्रिवेंद्र सिंह रावत का भगवानपुर में रोड शो, बोले हर वर्ग के लोगों का मिल रहा सहयोग

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
भगवानपुर में त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवानपुर और पिरान कलियर विधानसभा में रोड शो निकाला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भगवानपुर में त्रिवेंद्र सिंह रावत का रोड शो

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव से होकर गुज़रा। भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारों से सारा माहौल गूंजायमान हो रहा था। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

हर वर्ग के लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग : प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिसके चलते उन्हें पूरा यकीन है कि क्षेत्र की जनता आने वाली 19 अप्रैल को उनको भारी मतों से जिताने वाली है। खासकर क्षेत्र के किसान। इस चुनाव में वह उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर संसद तक भेजेंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।