Uttarakhand : यमुनोत्री हाईवे में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमुनोत्री हाईवे में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, कई घायल

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
HADSA

यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास यात्रियों से भरी बस में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर खिड़की तोड़कर अंदर आ गिरा। जिससे एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं।

यात्रियों से भरी बस पर गिरा बोल्डर

बता दें भारी बारिश के चलते हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई हैं। हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। आज सुबह ही ओजरी डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। उसके कुछ ही देर बाद दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में एक यात्री की मौत

मृतक यात्री की पहचान पायल (30) हैदराबाद के रूप में हुई है। जबकि कृष्णा (20) मुम्बई की हालत गंभीर बनी हुई है। बस मैं बैठे कई अन्य यात्रियों को भी चोट आई है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।घटना के बाद पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।